Google Analytics —— Meta Pixel

नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक संबंध बनाने वाले दो युवक दोषी करार, 10-10 साल की मिली सजा

Unnatural Sex With Minor: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। गौरेला जिला सत्र न्यायालय ने नाबालिग के साथ अप्राकृतिक बनाने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सख्त सजा सुनाई है। विशेष सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की कोर्ट ने आरोपी अंशु मसीह और लाली मसीह को 10-10 साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को अलग-अलग धाराओं के तहत अतिरिक्त एक-एक साल की सजा भी सुनाई गई है।

यह भई पढ़ें:- राजनांदगांव में मासूमों से दरिंदगी, 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, दो मामलों में अपहरण के बाद रेप

यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां 21 अप्रैल 2025 को ज्योतिपुर के रहने वाले अंशु मसीह और लाली मसीह एक नाबालिग को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए। उस समय नाबालिग बत्तीसमा की पार्टी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में ही दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और जबरन अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि उसका वीडियो उनके पास है और अगर उसने किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

परिजनों की शिकायत के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान आरोपियों ने नाबालिग के साथ लात-घूंसों से मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर गौरेला थाना पहुंचे, जहां पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 22 अप्रैल 2025 को मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायालय में चली, जहां सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया। (Unnatural Sex With Minor)

कोर्ट ने 11 महीने के भीतर सुनाई सजा

करीब 11 महीने के भीतर इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने दोनों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया। नाबालिग के साथ हुई इस वारदात में कोर्ट का यह फैसला एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून किसी भी हाल में बख्शने वाला नहीं है। 11 महीने के भीतर आए इस फैसले को न्याय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि ऐसे मामलों में समाज और प्रशासन मिलकर बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत कैसे बनाते हैं। (Unnatural Sex With Minor)

Back to top button
error: Content is protected !!