Uprastrapati Venkaiah Ko Vidai: उपराष्ट्रपति वेंकैया के विदाई भाषण के दौरान TMC सांसद का कटाक्ष, कहा- कड़ी मेहनत की होती तो शायद…

Uprastrapati Venkaiah Ko Vidai: आज राज्यसभा में उपराष्ट्रपति M वेंकैया नायडू को विदाई दी गई। इस दौरान राज्यसभा में PM मोदी ने कहा कि आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं। अनेक बार आप कहते रहे हैं कि मैं राजनीति से रिटायर हुआ हूं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से नहीं थका हूं। आपके अनुभवों का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा। हम जैसे अनेक सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ताओं को भी मिलता रहेगा। हम इस वर्ष ऐसा 15 अगस्त मना रहे हैं जब स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री सब के सब ऐसे लोग हैं जो आज़ाद भारत में पैदा हुए, और सब के सब बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये देश के नए युग का प्रतीक भी है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों, बात कहने की कला हो, भाषा की विविधता में आस्था हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती हैं ये आपने सिद्ध किया है। इधर, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ने राज्यसभा में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के विदाई भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उच्च सदन के अध्यक्ष होने के नाते नायडू ने कड़ी मेहनत की होती तो शायद अपने पूरे कार्यकाल में एक सवाल का जवाब प्रधानमंत्री से दिला पाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सांसद ने नायडू के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उनका हमेशा जोर रहा कि किसी भी मुद्दे पर गतिरोध की स्थिति में सरकार और विपक्ष आपस में बातचीत करें। तृणमूल सदस्य ने नायडू से अपनी आत्मकथा लिखने का अनुरोध किया और कहा कि वह काफी रोचक होगी। विभिन्न मुद्दों पर उनके विचार लोगों के सामने आएंगे। (Uprastrapati Venkaiah Ko Vidai)

उन्होंने ये भी बताया कि 20 सितंबर 2020 को जिस दिन उच्च सदन ने कृषि विधेयकों को पारित किया था तब नायडू कुर्सी पर नहीं थे। TMC सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है किसी दिन आप अपनी आत्मकथा में इसका जवाब जरूर देंगे। तृणमूल सांसद ने तब नायडू को ईंधन की कीमतों पर उनके जोशीले भाषण की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हालांकि तब भाजपा विपक्ष में थी। उन्होंने कहा कि 2 सितंबर 2013 को आपने सदन में पेट्रोल-डीजल पर जोशीला भाषण दिया। एक दिन शायद आप हमें अपनी आत्मकथा में बताएंगे कि फिर क्यों नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि चलो इस पर अभी बात नहीं करते हैं। अपने जबानी हमले को जारी रखते हुए ब्रायन ने कहा कि नायडू ने 2013 में भी फोन-टैपिंग के संबंध में हस्तक्षेप किया था, लेकिन अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उच्च सदन में पेगासस पर कोई चर्चा नहीं हुई। (Uprastrapati Venkaiah Ko Vidai)

यह भी पढ़ें:- Sone Chandi Ke Dam: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी का ‘पारा’ हाई

सांसद ने कहा कि 1 मार्च 2013 को आपने सदन में 5-6 मिनट के लिए फोन टैपिंग पर हस्तक्षेप किया था। हमने पिछले कुछ वर्षों में पेगासस पर चर्चा की कोशिश की थी, लेकिन हमें चर्चा के लिए स्थान नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि नायडू देश के एकमात्र उपराष्ट्रपति हैं जो चार बार राज्यसभा के सदस्य रहे। ब्रायन ने कहा कि जब नायडू एक साल के थे तभी उनकी मां का एक बैल के हमले के कारण निधन हो गया था। जब ब्रायन इस घटना का जिक्र कर रहे थे, नायडू कुछ क्षणों के लिए भावुक हो गए। ब्रायन ने नायडू और उनकी पत्नी की मेजबानी की भी तारीफ की और कहा कि हर बार उन्हें लजीज व्यंजन परोसा गया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यहां से अवकाश ग्रहण करने के बाद भी नायडू सार्वजनिक जीवन में बने रहेंगे और लोगों को रास्ता दिखाते रहेंगे। (Uprastrapati Venkaiah Ko Vidai)

11 अगस्त को शपथ लेंगे नए उपराष्ट्रपति

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न दलों के सदस्यों ने सभापति के तौर पर एम वेंकैया नायडू के कार्यकाल की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया और उच्च सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए। राज्यसभा के सभापति के तौर पर नायडू का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें सोमवार को विदायी दी गई। उन्हें विदाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश के एक ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अपनी सभी भूमिकाओं में हमेशा युवाओं के लिए काम किया और सदन में भी हमेशा युवा सांसदों को आगे बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहन दिया। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button