Google Analytics —— Meta Pixel

संवाद कार्यालय में हंगामा! अधिकारी से अभद्रता पर बिफरा जनसंपर्क अधिकारी संघ

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब कुछ लोग मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी के दफ्तर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज, झूमाझटकी की और सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया।

यह भी पढ़े :- Sai Cabinet Meeting Today : साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, बड़े फैसले ले सकती है सरकार

घटना की तीखी निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि यह न केवल एक अधिकारी पर हमला है, बल्कि पूरे जनसंपर्क विभाग की संस्थागत गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

तंबोली ने कहा,

“यह पूरी घटना योजनाबद्ध और सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। शासकीय कार्यालय में इस तरह का प्रवेश, वरिष्ठ अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और खुलेआम धमकी देना इस बात का प्रमाण है कि कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारिता की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करता है, और विभाग के अधिकारी शासन तथा समाज—दोनों के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करते हैं।

तंबोली ने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर कानून को हाथ में लेने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Back to top button
error: Content is protected !!