Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Uproar In Wedding : शराबी बारातियों के हंगामे से नाराज दुल्हन ने किया कुछ ऐसा की दंग रहे गए लोग

Uproar In Wedding : सरगुजा के पुलिस चौकी सेमरिया में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बारातियों की हरकत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात को बैरंग ही लौटना पड़ा। बारातियों के हंगामा (Uproar In Wedding) को शांत करने पुलिस की भी सहायता लेनी पड़ी। बता दें कि पुलिस चौकी सेमरिया अंतर्गत ठकुरदेवा गांव निवासी मोतीलाल जायसवाल की लड़की की शादी सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत गोहारी गांव में तय की थी।

11 फरवरी को बाराती ठकुरदेवा गांव आए थे। ज्यादातर बाराती नशे में थे और उल्टी सीधी हरकते कर रहे थे। लड़की के पिता ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। अब यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विवाह संबंधी आधी रस्में पूरी हो चुकी थी। जब बारातियों को भोजन कराने की बात आई तो बाराती जिद करने लगे कि भोजन दुल्हन परोसे तब हम लोग खाएंगे। दुल्हन ने कहा कि अब तक हमारे यहां ऐसी रीति नहीं है कि दुल्हन भोजन परोसे। इसी बात को लेकर बाराती पक्ष पत्तल फेंककर विवाद करने लगे।

घराती पक्ष के लोगों ने फोन कर पुलिस बुला लिया। सेमरिया पुलिस ने हंगामा शांत कराया। किंतु दुल्हन ने घटना से आहत होकर शादी करने से इनकार कर दिया। बाराती पक्ष ने मान मनौव्वल का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने किसी की एक नहीं सुनी। लिहाजा बाराती बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौटने को मजबूर हो गए।

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav Fodder Scam: चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव दोषी करार

Back to top button
error: Content is protected !!