केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा कल, परिवर्तन यात्रा को करेंगी संबोधित

Chhattisgarh Assembly Election : साल के अंत में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने है। जिसके लिए सभी दलों की तैयारियां जोरों पर है।राज्य में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख पार्टियों के बीच है। ये दो दल हैं, सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा। केंद्रीय नेताओं का भी छत्तीसगढ़ दौरा जारी है।

यह भी पढ़े :- CGPSC में नियुक्ति मामला : याचिका पर सरकार का जवाब, कहा जिन पर आक्षेप उनकी न्युक्तियां नहीं…

इसी कड़ी में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पाटन पहुंच रही है। यहां वो एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

वीआईपी मोमेंट को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। (Chhattisgarh Assembly Election )

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कांग्रेस के साथ अन्‍य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। (Chhattisgarh Assembly Election)

Related Articles

Back to top button