Trending

Gayatri Jayanti 10 June 2022: गायत्री जयंती आज, विधि विधान से करें पूजा, होंगी पूरी सबकी मनोकामना

Gayatri Jayanti 10 June 2022: अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा इस वर्ष आज दिनांक 10 जून, 2021, शुक्रवार को पुरे विश्व में गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) धूमधाम से मनाई जा रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज ही के दिन मां गायत्री का जन्म हुआ था। मान्यता के अनुसार, गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) के दिन विधि- विधान से गायत्री माता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

यह भी पढ़ें : Ayurveda Tips: इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक

गायत्री जयंती पूजा- विधि

  • आज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर/पूजा स्थल में दीप प्रज्वलित करें।
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • मां गायत्री का ध्यान करें।
  • मां को पुष्प अर्पित करें।
  • गायत्री मंत्र का जप करें।
  • मां को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

गायत्री मंत्र का करें जाप
गायत्री जयंती पर मां गायत्री को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होगा।
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

गायत्री मंत्र का जाप करने के नियम

  • गायत्री मंत्र को सुबह ही नहीं बल्कि दोपहर और शाम के समय भी किया जा सकता है।
  • हमेशा गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय के साथ कर देना चाहिए और सूर्योस्त होने के कुछ देर बाद ही मां का आशीर्वाद लेकर बंद कर देना चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप नित्य कार्यों से निवृत्त होकर स्नान कर लें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनने के बाद ही करना चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप कभी भी जमीन में बैठकर नहीं करना चाहिए। बल्कि किसी न किसी तरह का साफ आसन जरूर डाल लें।
  • गायत्री मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना लाभकारी माना जाता है।
  • गायत्री मंत्र का जाप हमेशा सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर और शाम को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए।

गायत्री जयंती का महत्व
हिंदू धर्म में गायत्री जयंती का बहुत अधिक महत्व है। मां गायत्री की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। मां गायत्री वेदों की जननी हैं। गायत्री मां की पूजा करने से वेदों के अध्ययन करने के बराबर फल मिलता है।

गायत्री जयंती के अवसर पर आप मां गायत्री की विधिपूर्वक पूजा करें। गायत्री मंत्र का जाप करें, उसके बाद पूजा का समापन गायत्री माता की आरती से करें। नीचे मां गायत्री माता की आरती दी गई हैं। 

Gayatri Jayanti 10 June 2022: गायत्री जयंती आज, विधि विधान से करें पूजा

Gayatri Jayanti 10 June 2022: गायत्री जयंती आज, विधि विधान से करें पूजा

“यहां पर दी गई समस्त जानकारी जनमानस में प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, Anmol News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।”

Related Articles

Back to top button