इस दिशा को माना जाता है सबसे ज्यादा लाभदायी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Vastu Shastra Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में अलग-अलग चीजों को लेकर अपना एक महत्व हैं। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों का भी अपना एक विशेष महत्व हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से घर में वास्तु दोष लग जाता है, जिसका सीधा असर आर्थिक जीवन पर तो पड़ता ही है, साथ ही दुख, बीमारी और परिवार के कलेश पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप घर का वास्तुदोष दूर कर सकते हैं। क्योंकि हम घर में धन की कमी या आर्थिक तंगी न हो इसके लिए दिन-भर कड़ी मेहनत करते हैं। हर कोई सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन जीना चाहता है। इसके लिए वो मेहनत तो करते ही हैं। साथ ही कई दूसरे उपाय भी अपनाते हैं।

यह भी पढ़ें:- Vastu Shastra: अगर आप भी नहाने के बाद करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

कई बार सब चीजें करने के बावजूद भी अगर तरक्की नहीं होती और आर्थिक तंगी रहती है, तो इसका कारण आपके घर में ही छिपा हो सकता है, जिसे अकसर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, घर में मौजूद वास्तुदोष के कारण भी ऐसा होता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में वास्तुदोष से बचने के लिए घर की दिशाओं का खास ख्याल रखना चाहिए। घर के प्रत्येक हिस्से का अपना अलग महत्व होता है। घर की हर दिशा कुछ संकेत देती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व धन के स्वामी कुबेर करते हैं। हर तरह के आर्थिक कार्यों के लिए उत्तर दिशा को उत्तम माना गया है। ऐसे में उत्तर दिशा का दोष मुक्त होना बेहद जरूरी है। (Vastu Shastra Tips)

ये भी पढ़ें:- Home Vastu Shastra: इन पौधों को कभी नहीं देना चाहिए अपने घर में जगह, बन सकता है समस्याओं का कारण

धन प्राप्ति और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उत्तर दिशा में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में हल्के नीले रंग का पेंच करवाना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ की संभावना तो बनती ही है, साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। अगर आप किसी बिजनेस में बढ़ोतरी चाहते हैं तो उत्तर दिशा में शीशा लगाना लाभकारी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा की दीवार में कोई दरार नहीं रहनी चाहिए। अगर ऐसा है तो उसे तुरंत सही करवा लें। टूटी हुई दीवारें पारिवारिक कलह और लड़ाई-झगड़े का कारण तो बनती हैं और इन दरारों को अशुभ भी माना जाता है। (Vastu Shastra Tips)

यह भी पढ़ें:- Vastu Tips : घर में है पैसों की तंगी, तुरंत लगाएं ये 5 पौधें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही होगी धन की वृद्धि

वहीं अगर घर में कलह-कलेश बढ़ रहे हैं तो घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से फायदा होगा। घर के उत्तर दिशा में रसोई होने से घर में कलह-कलेश बना रहता है। ऐसे में घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए घर के उत्तर दिशा में रसोई बनाने से बचें। इन सभी उपायों को अपनाकर आप भी आर्थिक तंगी से निपट सकते हैं। अगर आप वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जीवन में तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है। क्योंकि इसमें दी गई चीजें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और समस्याओं का हल मिलता है। (Vastu Shastra Tips)

Related Articles

Back to top button