Google Analytics —— Meta Pixel

VHP Balodabazar: विहिप ने जन्माष्टमी पर 60वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, समाज जागरूकता पर दिया जोर

VHP Balodabazar :  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपने 60वें स्थापना दिवस को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय सहित भाटापारा, सिमगा, पलारी, कसडोल और अन्य सभी प्रखंडों में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में सुशासन के 8 माह- विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुंबई स्थित सांदीपनि आश्रम में पूज्य स्वामी चिन्मयानंद जी द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक, विहिप हर जन्माष्टमी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस वर्ष, संगठन ने 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसे षष्ठिपूर्ति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज को विहिप के कार्यों और उद्देश्यों से अवगत कराना था। तिवारी ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य हिंदुओं के धार्मिक और सामाजिक हितों की रक्षा करना है। इसके तहत धर्मांतरण रोकने, धर्मांतरित परिवारों की घरवापसी, गौहत्या और गौतस्करी पर नियंत्रण, तथा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना शामिल है। (VHP Balodabazar)

विहिप के 60 वर्षों के इतिहास में, लाखों कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के लिए तन, मन, धन से समर्पण किया है। संगठन ने धार्मिक यात्राओं, संत समागम, गौशाला संचालन और शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को मजबूत करने का प्रयास किया है। विहिप ने श्री राम मंदिर आंदोलन, प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ितों की सहायता और हिंदू समाज के शोषण के मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन ने हर स्थिति में राष्ट्र, धर्म और समाज के हितों के लिए संघर्ष किया है और भविष्य में भी करता रहेगा। (VHP Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!