Google Analytics —— Meta Pixel

VHP Bajrang Dal Balodabazar: ममता सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

VHP Bajrang Dal Balodabazar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हिन्दू विरोधी नीतियों और वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर के बजरंग चौक स्थित श्री महावीर देव मंदिर में एकत्रित होकर सनातनियों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।

यह भी पढ़े :- पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: कपिल सिब्बल

प्रदर्शनकारियों ने मंदिर से गार्डन चौक तक बाइक रैली निकाली और ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे हमले, आगजनी, और बड़े पैमाने पर हो रहे हिन्दू पलायन के विरोध में ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के पश्चात तहसीलदार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने, सम्पूर्ण घटनाओं की जांच NIA से कराने, दोषियों को कठोर दंड दिलाने तथा राज्य में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर निष्कासन की मांग की गई। (VHP Bajrang Dal Balodabazar)

प्रदर्शन में विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष बिसौहा राम वर्मा, मंत्री रामकुमार साहू, सेवा प्रमुख लक्षमेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, अखाड़ा प्रमुख रवि यादव, संघ जिला कार्यवाहक शालीन साहू सहित बड़ी संख्या में सनातनी समाज के सदस्य उपस्थित रहे। (VHP Bajrang Dal Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!