Google Analytics —— Meta Pixel

मध्यप्रदेश में बच्चों के लिए मौत का कुआं बना बोरवेल, 5 साल के विजय की गई जान

Vijay Died in Borewell: मध्यप्रदेश में खुले बोरवेल बच्चों के लिए मौत का कुआं बनता जा रहा है। ताजा मामला अलीराजपुर जिले का है, जहां बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम को नहीं बचाया जा सका। वो 20 फीट की गहराई पर फंसा था। रेस्क्यू टीम करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसे निकाल पाई। मेडिकल चेकअप के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय के  पिता दिनेश खंडाला गांव के डावरी फलिया में मंगलवार शाम करीब 4 बजे 250 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू टीम ने दो JCB और एक पोकलेन मशीन से बोरिंग के साइड में 25 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा था। इसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे सुरंग बनाकर उसका रेस्क्यू किया गया था।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला संभव

कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि विजय दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में बोरे से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने बोरा हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। विजय परिजन के साथ अपने मौसा सालम सिंह के यहां आया था। सालम सिंह का मकान बोरिंग से करीब 150 मीटर की दूरी पर बना है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस की मदद से भीड़ को संभाला गया। रेस्क्यू के दौरान परिजन एक पाइप के जरिए मासूम से बात करते रहे। बीच-बीच में उसकी आवाज भी आ रही थी। वहीं 5 दिसंबर 2023 को राजगढ़ में दो साल की माही 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। नौ घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। (Vijay Died in Borewell)

जुलाई 2023 में विदिशा में ही दो साल की अस्मिता 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। आठ घंटे बाद उसका भी शव ही निकाला जा सका। जून 2023 में सीहोर जिले में ढाई साल की सृष्टि 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। 51 घंटे बाद उसे निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मार्च 2023 में विदिशा में सात साल का लोकेश 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 24 घंटे बाद जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। फरवरी 2023 में दमोह में सात साल का प्रिंस 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिसंबर 2022 में बैतूल में छह साल का तन्मय 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 48 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद उसे बाहर तो निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। (Vijay Died in Borewell)

Back to top button
error: Content is protected !!