Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला संभव

Chhattisgarh Congress Meeting: छत्तीसगढ़ में मिली करारी हार के बाद आज (13 दिसंबर) कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक होगी। बैठक दोपहर 2 बजे रायपुर के राजीव भवन में आयोजित की गई है। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ को अपना पहला आदिवासी CM विष्णुदेव साय के रूप में मिल गया है। प्रदेश में आदिवासी CM बनने के बाद चर्चा है कि कांग्रेस OBC नेता प्रतिपक्ष चुनेगी। अब कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले समीकरण था कि जो CM बनेगा उसके आधार पर नेता प्रतिपक्ष चुना जाएगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, PM मोदी, शाह और JP नड्डा समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

2023 विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के पास वैसे तो 35 विधायक हैं, लेकिन इनमें से 14 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। बाकी 21 में आधे से ज्‍यादा दूसरी बार विधायक बने हैं। इनमें एक भी अच्‍छा वक्‍ता नहीं है। विधानसभा में नेता विपक्ष के लिए कांग्रेस को आक्रामक नेता की तलाश है। चरणदास महंत का नाम भी चर्चा में है, लेकिन उनका शांत स्वभाव नेता विपक्ष के लिहाज से फिट नहीं बैठ रहा है। हालांकि महंत कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें ही विपक्ष का नेता चुना जाए। वे OBC चेहरा भी हैं। वहीं उमेश पटेल भी सिर्फ अपने विधानसभा तक ही सीमित हैं। (Chhattisgarh Congress Meeting)

कांग्रेस को 35 विधानसभा सीटों में मिली जीत

ऐसे में वो भी इसमें फिट नहीं बैठ पा रहे हैं। OBC चेहरा ये भी हैं। इसके बाद पार्टी के पास दलेश्वर साहू और भोलाराम साहू का ही नाम बचता है। दलेश्वर का नाम भी चर्चा में है। विधानसभा में उनके सवाल चर्चा में रहते हैं। साथ ही OBC चेहरा हैं। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान लगातार दो बार से आदिवासी नेताओं के पास है। भूपेश बघेल के CM बनने के बाद मोहन मरकाम को PCC चीफ बनाया गया। मरकाम के बाद बस्तर सांसद दीपक बैज को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई। अब कांग्रेस पार्टी OBC समाज को भी साधना चाहती है। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष OBC समाज से हो सकता है। कांग्रेस पार्टी को इस बार कुल 35 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुई। वहीं भाजपा ने 54 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि गोंगपा ने एक सीट जीती है। (Chhattisgarh Congress Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!