कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय साहू ने छोड़ी पार्टी, 1 हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ BJP में शामिल

Vijay Sahu Join BJP: देश में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी तीन चरणों में मतदान होने हैं, जिसकी शुरुआत बस्तर लोकसभा सीट से होगी। 19 अप्रैल को बस्तर में वोट डाले जाएंगे। हालांकि चुनाव से पहले ही BJP का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने एक हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल और भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- डंपर और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर, 5 लोगों की मौत, 3 घायल
जानकारी के मुताबिक अकेले दुर्ग जिले में पिछले एक महीने के अंदर 25 से 30 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में प्रवेश कर चुके हैं। इसी कड़ी में भिलाई से क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके भाजपा में प्रवेश का कार्यक्रम कैलाश नगर के एक बड़े मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी का भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि लगातार भारतीय जनता पार्टी मजबूत होती जा रही है। लोगों के मन में सिर्फ एक ही भाव है कि देश के विकास के लिए काम करना है। इसलिए लोगों ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है। (Vijay Sahu Join BJP)
वर्ष 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। इस वर्ष देशवासी दो बार होली और दो बार दीपावली मनायेंगे। पहली दिवाली हम सब अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के साथ मनाएं और दूसरा होली 4 जून को मनाएंगे। जब पुरे देश में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में विकास
(1/2) pic.twitter.com/rfgoB7tjAO
— Vijay Baghel (मोदी का परिवार) (@vijaybaghelcg) April 1, 2024
वहीं कांग्रेस से BJP में शामिल होने वाले विजय साहू ने कहा कि मंच से मैंने जय श्रीराम का उद्घोष किया तो मन को काफी सुकून मिला है। अब तक ऐसा लग रहा था कि मानों किसी ने हमें बांध रखा है। उन्होंने कहा कि विजय बघेल और महेश वर्मा के साथ जुड़कर मोदी सरकार को दोबारा केंद्र की सत्ता में लाने के लिए मजबूती से काम करेंगे। इससे पहले बिलासपुर में BJP के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। बिलासपुर विधानसभा से 350 लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। इस दौरान डिप्टी CM साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि कांग्रेस की जहाज डूब गई है। नेतृत्व विहीन कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। (Vijay Sahu Join BJP)



