CM Karenge Dhwajarohan: मुख्यमंत्री बघेल आज पुलिस परेड ग्राउंड  में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

CM Karenge Dhwajarohan: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर परेड की सलामी लेंगे और राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे।राजधानी में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में निर्धारित पल-प्रतिपल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल का 15 अगस्त को सुबह 8.59 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आगमन होगा। इसके बाद 9 बजे मुख्यमंत्री बघेल द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन और परेड द्वारा सलामी का कार्यक्रम होगा। (CM Karenge Dhwajarohan)

यह भी पढ़ें:- Shahid Parivar Ka Samman: जिले के शहीद परिवार का किया गया सम्मान, हमर तिरंगा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

सुबह 9.02 बजे परेड का निरीक्षण और परेड का मार्चपास्ट का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री बघेल 9.25 बजे राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद 9.40 बजे पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। (CM Karenge Dhwajarohan) 10.05 बजे परेड के प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित है। 10.10 बजे परेड टुकड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।  वे समारोह के बाद पुलिस परेड ग्राउंड से प्रस्थान कर 10.25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। (CM Karenge Dhwajarohan)

मुख्यमंत्री बघेल मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.40 बजे आईस्पोर्स्ट्स बैडमिंटन एरिना, दलदल सिवनी रोड मोवा-रायपुर पहुंचेंगे और वहां भारतीय जुनियर बैडमिंटन टीम के चयन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। वे मोवा से   2.45 बजे प्रस्थान कर 2.55 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेगे और वहां आयोजित आजादी की 75वें वर्ष हीरक महोत्सव समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे गांधी मैदान रायपुर से प्रस्थान कर 3.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 4.25 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर राजधानी के घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल पहुंचेंगे और वहां जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शन का शुभारंभ करेंगे। वे टाउन हॉल से प्रस्थान कर 4.55 बजे राजभवन रायपुर पहुंचेंगे और वहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6 बजे राजभवन से मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।   

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस  ने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है। अलग-अलग जाति, धर्म, खान-पान, बोली-भाषा और भौगोलिक विविधता वाले भारत की आजादी के बाद उसके स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सफल होने की आशंका जताई गई थी। लेकिन अनेक चुनौतियों के बावजूद आज भारत पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं, उन्हें याद कर मन सम्मान और गर्व से भर जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। बुनियादी स्तर पर गांवों को मजबूत करने के लिए किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है। इसके लिए सुराजी गांव योजना, ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘, गोधन न्याय योजना, गौ-मूत्र खरीदी, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी कई लोक हितैषी योजनाएं शुरू की गई हैं।

आदिवासियों को वनअधिकार पट्टा और वनोपज का वाजिब दाम दिलाकर उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है। सरकार ने परंपरागत तीज-त्यौहारों के साथ ही लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास भी शुरू किए हैं। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और माटी पूजन दिवस की शुरूआत की गई है। पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार काम कर प्रदेश ने उपलब्धियां हासिल की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस गौरवशाली अवसर पर अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Back to top button