Sam Bankman-Fried : 24 घंटे के अंदर अपनी 94% संपत्ति गवां बैठे ये अरबपति, जानें क्या थी वजह

Sam Bankman-Fried : FTX के सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड (Sam Bankman-Fried) रातोंरात कंगाल हो गए। एक दिन में उनके नेटवर्थ में लगभग 94 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई। उनकी संपत्ति घट कर 991.5 मिलियन डॉलर रह गई। जबकि वह 15.2 अरब डॉलर के मालिक थे। ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी अरबपति की संपत्ति में एक दिन में आने वाली यह सबसे बड़ी गिरावट है।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच विश्वकप का फाइनल मुकाबला कल, मैच से पहले नियमों में हुए ये बदलाव

Sam Bankman-Fried कैसे हुए कंगाल

30 साल के सैम बैंकमैन-फ्रायड की किस्‍मत में यह भूचाल तब आया जब उन्‍होंने घोषणा की थी कि उनके क्रिप्‍टो एक्सचेंज एफटीएक्‍स को प्रतिद्वंद्वी बिनांस (Binance) खरीदने जा रहा है। मंगलवार को किए एक ट्वीट में विश्‍व के सबसे बड़े क्रिप्‍टोकरेंसी प्‍लेटफॉर्म बिनांस के हेड चैंगपेंग झाओ न कहा कि उन्‍होंने एफटीएक्‍स को खरीदने के लिए एक समझौता पत्र पर हस्‍ताक्षर किया है। उन्‍होंने कहा कि यह छोटा क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज नकदी के संकट से गुजर रहा है। इस सौदे की घोषणा के तुरंत बाद झाओ ने निवेश के दो मंत्र भी साझा किए।

कितनी डूब गई दौलत

कॉइनडेस्‍क के अनुसार, एफटीएक्‍स बिकने की खबर आने से पहले सैम बैंकमैन-फ्रायड की कुल संपत्ति 15.2 अरब डॉलर थी। रातोंरात उनकी संपत्ति 14.6 अरब डॉलर घट गई। 30 वर्षीय अरबपति फ्रायड के लिए यह किसी झटके सम कम नहीं था। सोशल मीडिया पर ये एसबीएफ (SBF) के नाम से जाने जाते हैं। अगस्‍त में तो फॉर्च्‍यून मैगजीन ने यहां तक कहा था कि सैम बैंकमैन-फ्रायड कहीं अगले वॉरेन बफेट तो नहीं।

कौन हैं Sam Bankman-Fried

सैम बैंकमैन-फ्रायड के माता-पिता स्‍टैनफोर्ड लॉ स्‍कूल में प्रोफेसर हैं। फ्रायड ने अपनी पढ़ाई प्रसिद्ध Massachusetts Institute of Technology (MIT) से की है। 2017 में क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्‍होंने वॉल स्‍ट्रीट में ब्रोकर का काम भी किया था।

यह भी पढ़ें : शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, दिया बेटी को जन्म

शुद्ध शाकाहारी खाना खाने वाले फ्रायड 24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे सोते हैं। कुछ ही समय में ये क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया की मशहूर शख्सियत बन गए। उन्‍होंने शपथ ली थी कि वह लगभग अपनी पूरी संपत्ति पशुओं के कल्‍याण और ग्‍लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए दान कर देंगे।

Related Articles

Back to top button