CG Lok Sabha Election 2024 : 11 सीटों पर तीन चरणों में होंगे मतदान, कब, कहां, कैसे होगा चुनाव, पढ़ें पूरी डिटेल

CG Lok Sabha Election 2024 :  लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी मतदाता अपना पहचान पत्र समेत 12 प्रकार के दस्तावेजों को दिखाकर मतदान केंद्र पर वोट दे सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने अफसरों को आवश्यक निर्देश देते हुए दस्तावेज से संबंधित गाइडलाइन जारी कर दिया है। वही देश के बाहर रहने वाले प्रवासी मतदाताओं को मतदान के दिन अपना ओरिजिनल पासपोर्ट दिखाकर मतदान में हिस्सा लेने का आदेश हैं। आज राजधनी रायपुर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना कंगाले रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मिडिया से साझा किया। छत्तीसगढ़ के वोटर की संख्या समेत निर्वाचन आयोग की अब तक की तैयारियों पर जानकारी इस कॉन्फ्रेंस के जरिए मिलेगी । 11 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल को बस्तर, 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में चुनाव होंगे। 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में चुनाव होंगे।

राज्य में 24229 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे, जिसमें से 900 संगवारी मतदान केंद्र होंगे, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 450 होगी। बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के लिए डाक मतदान पत्र की भी सुविधा होगी।

सभी मतदान केदो पर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी, राज्य में प्रचार प्रसार के लिए जन जागरूकता अभियान जारी है। उड़न दस्ते के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान शासकीय वाहन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा, सरकारी खर्चे पर विज्ञापन पर रोक, सरकारी खर्चों पर समाचार पत्रों पर राजनीतिक प्रकाशन नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील – मतदान का सदुपयोग करें। उन्होंने बताया कि वाहन हेतु सीईओ कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी। मतदान दिवस पर लिमिट तय की गई है, अभ्यर्थी अभिकर्ता को विधानसभा वार एक एक वाहन दिया जाएगा।

वहीं आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शैक्षणिक संस्था अस्पतालों के भवनों में चुनाव संचालन पर रोक रहेगी। सर्वोच्च न्यायालय के नियम के अनुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन रहेगा।वहीं अधिकतम 10 वाहन रोड शो के लिए रख सकते हैं। किसी अभ्यर्थी का आपराधिक रिकॉर्ड होने पर तीन बार समाचार पत्र व टेलीविजन चैनल पर इसका प्रकाशन करना होगा। व्यय लेखन तीन भागों में प्रस्तुत करना होगा, पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा। (CG Lok Sabha Election 2024 )

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में कुल मतदाता 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 है। इनमें से 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 पुरुष और 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता है। 100 से अधिक उम्र के मतदाता 2855, 17 अप्रवासीय मतदाता होंगे। वहीं 24229 मतदान केंद्रों में 3221 शहरी मतदान केन्द्र होंगे, जबकि 17 हजार 730 ग्रामीण मतदान केन्द्र होंगे। 1000 पुरुष में 1015 महिला है। 2019 की तुलना में 15 लाख 14 हजार 13 मतदाताओं की वृद्धी हुई है। इस तरह से 2019 चुनाव की तुलना में,8 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। (CG Lok Sabha Election 2024 )

निर्वाचन कार्य  निर्धारित तिथि 

(प्रथम चरण)

निर्धारित तिथि 

(द्वितीय चरण)

निर्धारित तिथि 

(तृतीय चरण)

अधिसूचना का प्रकाशन 20 मार्च 2024 (बुधवार) 28 मार्च 2024 (गुरुवार) 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 (बुधवार) 4 अप्रैल 2024 (गुरुवार) 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार)
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च 2024 (गुरुवार) 5 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) 20 अप्रैल 2024 (शनिवार)
नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 (शनिवार) 8 अप्रैल 2024 (सोमवार) 22 अप्रैल 2024 (सोमवार)
मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) 7 मई 2024 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि 4 जून 2024 (मंगलवार) 4 जून 2024 (मंगलवार) 4 जून 2024 (मंगलवार)
तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा 6 जून 2024 (गुरुवार) 6 जून 2024 (गुरुवार) 6 जून 2024 (गुरुवार)

Related Articles

Back to top button