Google Analytics —— Meta Pixel

युद्ध की आहट! PoK में भारत के डर से इमरजेंसी जैसे हालात, खाद्य भंडारण का आदेश

India-Pakistan Tension : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारत के हालिया कदमों से तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। PoK प्रशासन ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रहने वाले लोगों को आपातकालीन आधार पर खाद्य सामग्री और राशन जमा करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावितों के लिए साय की पहल: PMAY की पहली किस्त जारी

खबरों के अनुसार, PoK के प्रधानमंत्री चौधरी अनवार उल हक ने स्थानीय विधानसभा में नागरिकों को खाद्य भंडारण की हिदायत दी। इसके अलावा, पर्यटकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, मदरसे खाली कराए गए हैं, और पेशावर-एबटाबाद सहित 29 जिलों में एयर सायरन बज रहे हैं। यह स्थिति पहलगाम आतंकी हमले और भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद और गंभीर हो गई है, जिसे पाकिस्तान ने “वाटर स्ट्राइक” करार दिया। पाकिस्तानी सेना भी अलर्ट मोड में है।

हालांकि, कुछ जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान भारत पर बाढ़ और अन्य समस्याओं का आरोप लगाकर पीड़ित होने का दिखावा कर रहा है, जबकि उसने पहले ही प्राकृतिक कारणों से बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। यह तनाव PoK में अस्थिरता और भारत के प्रति बढ़ते डर को दर्शाता है। (India-Pakistan Tension)

 इससे पहले, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन ने बुधवार को सुरक्षा कारणों से गिलगित, स्कार्दू और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अन्य उत्तरी क्षेत्रों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं। उड़ान कार्यक्रम का हवाला देते हुए, उर्दू दैनिक जंग ने बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने कराची और लाहौर से स्कार्दू के लिए दो-दो उड़ानें रद्द कर दी हैं। अखबार ने विमानन स्रोतों के हवाले से कहा कि इस्लामाबाद से स्कार्दू के लिए दो उड़ानें और इस्लामाबाद से गिलगित के लिए चार उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। (India-Pakistan Tension)

Back to top button
error: Content is protected !!