Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के कई वार्डों में आज शाम को नहीं होगी पानी की सप्लाई, मेंटनेंस के कारण शटडाउन

Water Problem in Raipur: राजधानी रायपुर के कई इलाकों में आज शाम (16 अक्टूबर) को पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) 33 केवी लाइन के मेंटनेंस का काम करेगी, जिसकी वजह से 6 घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा, जिसकी वजह से शाम के समय पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। रायपुर नगर निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि शटडाउन की वजह से 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी वाटर प्लांट से जुड़ी 42 पानी की टंकियों से पानी की सप्लाई शाम को बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें:- सक्ती में जेलर से मारपीट, कोरबा में पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप

80 एमएलडी प्लांट से जुड़े क्षेत्र जैसे डगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा और श्याम नगर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसी तरह 150 एमएलडी प्लांट से जुड़े क्षेत्र जैसे भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा और कुकुरबेडा की टंकियों से भी पानी की सप्लाई शाम को बंद रहेगी।(Water Problem in Raipur)

17 अक्टूबर को होगी पानी की सप्लाई

नया 80 एमएलडी प्लांट से जुड़े क्षेत्र जैसे बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग में भी पानी नहीं आएगा। 17 अक्टूबर से पानी की सप्लाई सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। शहर के अन्य हिस्सों, जहां पानी अन्य टंकियों और पावर पंपों से सप्लाई होता है, वहां किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मेंटनेंस के बाद सप्लाई में कोई लंबी समस्या नहीं आएगी। (Water Problem in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!