Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे में कैसा होगा मौसम का हाल

Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बारिश के चलते कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहा। हालांकि, अब एक फिर से तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। सूरज की गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें : सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में मिली बड़ी राहत, इतने रुपए तक घट गए दाम, जानिए लेटेस्ट रेट

Weather Update : इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कोस्टल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की स्थिति आ सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के आंतरिक हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली और लखनऊ के मौसम ये है हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 8 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। शनिवार से दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

Weather Update : क्या है मौसम की स्थिति

स्काईमेट के मुताबिक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस सच में लगाती है क्लास फिर लेती है टेस्ट, पास हुए तो माफ वरना देगा होगा जुर्माना

अगले 24 घंटे में ये रहेगा मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!