West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC से कड़ी टक्कर
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती नजर आ रही है। दोपहर तक नतीजों की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज वोटों की गिनती जारी है।
यह भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल के 293 सीटों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा-टीएमसी में कांटे की टक्कर
एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में हैं, वहीं भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है। शुरुआती रुझानों में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।
बंगाल में कांटे की टक्कर
ताजा रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी करीब 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस लगभग 58 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 2 सीटों पर बढ़त मिली है। हावड़ा में टीएमसी पांच सीटों पर आगे है, जबकि कूचबिहार में भाजपा सभी नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। (West Bengal Election Result 2026)
असम में BJP की बढ़त, हैट्रिक के संकेत
असम में भी शुरुआती रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में दिख रही है। यहां भाजपा 27 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यदि यह रुझान बरकरार रहते हैं, तो भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है।
केरल में UDF को बढ़त
केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों के अनुसार, यूडीएफ 32, एलडीएफ 27 और एनडीए 1 सीट पर आगे है।
दिग्गजों की सीटों पर नजर
भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए हैं। खड़गपुर से भाजपा के दिलीप घोष आगे चल रहे हैं। बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे हैं।
नोआपाड़ा से भाजपा के अर्जुन सिंह बढ़त में हैं। नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं, जबकि भवानीपुर सीट पर वे पीछे बताए जा रहे हैं। वहीं हुमायूं कबीर अपनी दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के ये शुरुआती रुझान बेहद दिलचस्प मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं, जिन पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। (West Bengal Election Result 2026)



