Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur IPL Match 2026 : पढ़ाई में अव्वल, अब IPL का रोमांच: टॉपर्स को मिलेगा लाइव मैच का मौका

Raipur IPL Match 2026 : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान हासिल करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेधावी विद्यार्थियों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में Indian Premier League (IPL) का लाइव मैच दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़े :- West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC से कड़ी टक्कर

यह निर्णय जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर लिया गया है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनके उत्साह को बढ़ाना है। यह पहल छात्रों के लिए सम्मान के साथ-साथ एक यादगार अनुभव भी साबित होगी। (Raipur IPL Match 2026)

SCERT में करना होगा रिपोर्ट

संबंधित छात्रों को 10 मई को सुबह 10:00 बजे SCERT Raipur में रिपोर्ट करना होगा। प्रत्येक छात्र के साथ एक शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

प्रेरणा और सम्मान का अवसर

क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL मैच का लाइव अनुभव खास होता है। ऐसे में मेरिट सूची में शामिल छात्रों को यह अवसर मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

प्रशासन की सख्त तैयारियां

आयोजन को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। (Raipur IPL Match 2026)

DPR Raipur

Back to top button
error: Content is protected !!