कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Road Accident in Kawardha: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़ई गांव के पास फोक नदी पर बने पुल से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिसमें कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे, जो पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें:- Raipur IPL Match 2026 : पढ़ाई में अव्वल, अब IPL का रोमांच: टॉपर्स को मिलेगा लाइव मैच का मौका
बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे और तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार पुल से सीधे नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।




