Google Analytics —— Meta Pixel

डॉक्टर ने जबरदस्ती की तो नर्स ने काटा प्राइवेट पार्ट, क्लीनिक में ही करना चाहता था रेप

Bihar Crime : बिहार के समस्तीपुर के एक निजी अस्पातल में नर्स के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का एक मामला सामने आया है. पीड़ित नर्स का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की. पीड़ित नर्स ने अपने आपको बचाने के लिए सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उनके चंगुल से निकलकर भाग गई. बाद में नर्स ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने महिला नर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बड़ा ऐलान, बोले – मुख्यमंत्री के साथ से कोई मंच शेयर नहीं करूंगा

पीड़िता से मिली सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने नर्स सहित जख़्मी डॉक्टर और उनके साथियों को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. घटना को लेकर पीड़ित नर्स ने आरोप लगाया आरोपी डॉक्टर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अस्पताल में भी शराब पी थी. इसके बाद ही इन लोगों ने मेरे साथ जबरदस्ती शुरू कर दी।

फिजियोथेरेपी नर्सिंग होम का मामला
मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित फिजियोथेरेपी नर्सिंग होम का बताया जा रहा है। ईटीवी भारत की खबर के हवाले से डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शराब के नशे में धुत डॉक्टर और उसके दो सहयोगी नर्स के साथ जबरदस्ती की कोशिश कर रहे थे। विरोध में नर्स ने आरोपी डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट अस्पताल में रखे ब्लेड से काट दिया और खुद को सुरक्षित करने के लिए वहां से भाग निकली। उसने खेतों के अंदर डायल 112 को कॉल कर मदद मांगी। (Bihar Crime )

इस घटना को लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की सूचना मिलते ही इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने घटनास्थल से आधा बोतल शराब,पीड़िता द्वारा प्रयुक्त ब्लेड,खून से सने कपड़े और तीन मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। (Bihar Crime)

Back to top button
error: Content is protected !!