पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बड़ा ऐलान, बोले – मुख्यमंत्री के साथ से कोई मंच शेयर नहीं करूंगा
Kolkata Doctor Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद हंगामा जारी है। इस बीच अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा ऐलान किया है। राज्यपाल बोस ने ऐलान किया है कि आरजी कर अस्पताल मामले पर गतिरोध को लेकर लोगों के गुस्से को देखते हुए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करेंगे।
ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने एक वीडियो में कहा है कि वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के साथ कोई भी सार्वजनिक मंच साझा नहीं करूंगा। मैं संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ कदम उठाऊंगा। राज्यपाल के रूप में मेरी भूमिका संवैधानिक दायित्वों तक ही सीमित रहेगी। (Kolkata Doctor Rape Murder Case)
यह भी पढ़े :- जिला पंचायत स्तर के 62 और विकासखंड स्तर के कुल 130 पदों पर होगी संविदा भर्ती, पढ़ें पूरी खबर
सरकार कर्तव्यों का पालन करने में विफल- राज्यपाल
सीवी आनंद बोस ने कहा है कि मैं बंगाल के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध हूं। मैंने आरजी कर घटना की पीड़िता के माता-पिता और न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंन कहा कि मेरे आकलन में सरकार अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही है। (Kolkata Doctor Rape Murder Case)
ममता बनर्जी ने कही इस्तीफे की बात
वहीं, तमाम विरोधों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (12 सितंबर) को कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर इस्तीफा देने की बात कही थी. सीएम ममता बनर्जी ने कहा था, ”वो मेरी कुर्सी चाहते हैं तो मैं इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हूं. मुझे सत्ता की भूख नहीं है. बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी, आज कम से कम इसका समाधान निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं उनसे माफी चाहती हूं कि हम डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस नहीं ला सके।



