Google Analytics —— Meta Pixel

DGP Om Prakash Murder Case : पत्नी ने पहले परोसी मछली, फिर आंख में डाली मिर्च, चाकू घोंपकर की पूर्व DGP की हत्या

Ex DGP Om Prakash Murder Case : कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौत (DGP Om Prakash Murder Case ) के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी पल्लवी को हिरासत में लिया है। पल्लवी ने कथित तौर पर उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। उनकी बेटी कृति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :- सफेद धुआं करेगा नाम का खुलासा, कैसे चुना जाता है नया पोप, जानें कौन होगा उत्तराधिकारी, पढ़े पूरी खबर

जांचकर्ता इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि यह घरेलू विवाद था जो जानलेवा बन गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 68 वर्षीय सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की हत्या पल्लवी के साथ तीखी बहस के बाद की गई। पल्लवी ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और मिर्च पाउडर से उन्हें अंधा करने के बाद चाकू से उन पर हमला कर दिया।

हुए कई हैरान करने वाले खुलासे

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख ओम प्रकाश की चौंकाने वाली हत्या में उनकी पत्नी मुख्य आरोपी हैं. ओम प्रकाश के पेट और सीने पर चाकू के कई घाव पाए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हुआ था. ओम प्रकाश ने वह संपत्ति अपने एक रिश्तेदार को दे दी थी, जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और शक है कि पत्नी ने ही उनकी हत्या कर दी. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या उनकी बेटी भी इस घटना में शामिल थी. ओम प्रकाश के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कही ये बात

बेंगलुरू के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 4 बजे जानकारी मिली कि एक सेवानिवृत्त अधिकारी की मौत हो गई है. ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी थे. उन्हें मार्च 2015 में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह अग्निशमन, आपातकालीन सेवाओं और होम गार्ड विभाग के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके थे। ( DGP Om Prakash Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!