Google Analytics —— Meta Pixel

बलरामपुर में पति ने की अपनी 5वीं पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव को फंदे से लटकाया

Wife Murder in Balrampur: बलरामपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झपरा गांव में हत्या का मामला सामने आया है, जहां चरित्र संदेह के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने विवाद के बाद पत्नी को जमीन पर पटककर डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर शव को 4 से 5 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर पेड़ पर फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतिका की पहचान बंधनी बाई (50) के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें:- बंद फैक्ट्री में लगी आग ने ली 7 जानें, पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत

मृतिका आरोपी गुना राम (58) की पांचवीं पत्नी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी की एक पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि अन्य पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थी। बंधनी पिछले करीब 20 सालों से उसके साथ रह रही थी। दोनों मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी और वे नियमित पूजा-पाठ भी करते थे। हालांकि पिछले कुछ सालों से गुना राम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था, जिससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। (Wife Murder in Balrampur)

12 फरवरी की रात विवाद के बाद की हत्या

पुलिस के मुताबिक 11 फरवरी को बंधनी बलरामपुर बाजार गई थी और रात में घर नहीं लौटी। 12 फरवरी को जब वह वापस घर पहुंची तो इसी बात को लेकर पति भड़क गया। दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में गुना राम ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और बांस के डंडे, हाथ-पैर से जमकर मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण बंधनी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी लखन कुम्हरिया (50) को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को गांव से 4-5 किलोमीटर दूर लातापानी के घने जंगल में ले जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया।

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

12 फरवरी की शाम ग्रामीणों ने जंगल में महिला का शव पेड़ पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के शरीर पर गंभीर चोट और खरोंच के कई निशान पाए गए। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया, जिसके बाद पुलिस को हत्या का शक गहरा गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका की पहचान कर पति गुना राम को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। (Wife Murder in Balrampur)

आगे की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी लखन कुम्हरिया को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में सब इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि आरोपी का पत्नी से पहले उस स्थान पर विवाद हुआ, जहां उसकी भैंस बंधी रहती थी। घर लौटने के दौरान रास्ते में ही आरोपी ने पत्नी की पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में ले जाकर फंदे से लटका दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!