Google Analytics —— Meta Pixel

1971 युद्ध के विंग कमांडर एमबी ओझा का रायपुर में निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख

Wing Commander Ojha Death: 1971 युद्ध के विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) का 10 नवंबर 2024 को 89 साल की उम्र में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निधन हो गया। आज सुबह 11:30 बजे महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) 1962 ,1965,1971 के युद्ध में शामिल थे। साथ ही भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- Jharkhand Election: झारखंड में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कहा- ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’

वे भारतीय वायु सेना में 1956 में कमीशन हुए थे। पाकिस्तानी सेना के 90 हजार सैनिकों ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने हथियार डाले थे, उस दौरान विंग कमांडर एमबी ओझा वहां उपस्थित थे। वे उस समर्पण के प्रत्यक्ष गवाह थे। CM साय ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सुंदर लाल पटवा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पटवा अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारू नेता के रूप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। (Wing Commander Ojha Death)

महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला: CM विष्णुदेव साय

वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और कई महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया। उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किए गए। CM साय ने कहा कि पटवा जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें सदैव अपने दायित्वों का उत्कृष्टपूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा। सुंदरलाल पटवा का जन्म 11 नवंबर 1924 को हुआ था। वहीं 28 दिसंबर 2016 को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे है। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। वे अपने राजनीति जीवन में कई पदों पर रहे। 1997 में छिंदवाड़ा से लोकसभा उपचुनाव जीता और वाजपेयी सरकार में दो साल मंत्री भी रहे। (Wing Commander Ojha Death)

Back to top button
error: Content is protected !!