Chhattisgarh Crimes News – महिला गिरफ्तार: झूठे केस की धमकी देकर 4.93 लाख की ठगी
Chhattisgarh Crimes News : भिलाई। व्हाट्सऐप मैसेज वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने पीड़ित से करीब 4.93 लाख रुपये वसूल लिए थे।
मामला ऐसे आया सामने
सेक्टर-9, भिलाई निवासी पीड़ित ने 24 अगस्त 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपिया दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा ने उसे झूठे केस में फंसाने, उनकी निजी बातचीत पत्नी को बताकर बदनाम करने और आत्महत्या की धमकी देकर डराया-धमकाया। इस दबाव में आकर उसने 7 अगस्त से 15 अगस्त 2025 के बीच कुल 4,93,000 रुपये आरोपी को दिए।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी महिला को धारा 35(1)(b)(iv) BNSS के तहत नोटिस दिया गया, लेकिन वह अपने बचाव में कोई तथ्य या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। (Chhattisgarh Crimes News)
गिरफ्तारी और पेशी
पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गावती देवी सिंह (निवासी मकान नंबर 48, स्मृतिनगर, थाना सुपेला, भिलाई) को 25 अगस्त 2025 को दोपहर 3:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। (Chhattisgarh Crimes News)



