Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : शादी के कुछ दिन बाद बोरे में मिली दुल्हन की लाश, सोशल मीडिया लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के धुर्राबंधा गांव में नवविवाहित युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। युवती का शव बोरे में बंद अवस्था में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ। सोशल मीडिया के जरिए बने प्रेम संबंध और फिर शादी के बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: CM साय

प्यार से शादी और फिर मौत

जानकारी के अनुसार, युवती की मुलाकात इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में विवाह भी हुआ। लेकिन विवाह के कुछ ही दिनों बाद ही युवती की संदिग्ध मौत हो गई।

नदी में बहता मिला शव

बताया जा रहा है कि युवती का शव शिवनाथ नदी में बहते हुए बिलासपुर जिले की पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर धुर्राबंधा गांव लाकर मामले की जांच शुरू की। ( Chhattisgarh Crimes News)

पुलिस जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मौत के वास्तविक कारणों और घटना के पीछे की साजिश की पड़ताल की जा रही है। इस रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को दहशत और सदमे में डाल दिया है। ( Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!