Google Analytics —— Meta Pixel

लव मैरिज, विवाद और फिर हत्या, जंगल किनारे मिला लापता महिला का शव, रिश्तों की कड़वाहट बनी जानलेवा !

Woman Murder in Surajpur: सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरभंज डैम के पास जंगल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने महिला की गला रेंतकर हत्या कर दी और शव जंगल किनारे फेंक दिया। मृतिका 29 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता थी। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों को जंगल किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने मोरभंज डैम के पास जंगल के किनारे शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल जयनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें:- शादी का सपना देख रही युवती को बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ उतारा मौत के घाट, पखांजूर में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

जांच में मृतिका की पहचान पिंकी सोलंकी (26 साल) के रूप में हुई, जो अंबिकापुर गांधीनगर गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि पिंकी के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई है। मृतिका की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने बताया कि पिंकी की पहले शादी हो चुकी थी, जिससे उसकी करीब 7 साल की एक बेटी है। बाद में पिंकी ने पहले पति को छोड़कर पटना पंडोपारा के हेमंत कुमार उर्फ गोलू से लव मैरिज की थी। दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे, लेकिन आपसी विवाद और झगड़ों के कारण रिश्तों में लगातार कड़वाहट बढ़ती जा रही थी। (Woman Murder in Surajpur)

बेटी को बहन के पास छोड़कर निकली थी बाजार

मृतिका की बहन ने बताया कि आए दिन के विवाद से परेशान होकर पिंकी अपनी बेटी को लेकर अलग किराए के मकान में रहने लगी थी। रिंकी पाटिल के मुताबिक 29 जनवरी की दोपहर करीब 12.30 बजे पिंकी अपनी बेटी मंजू को उसके पास छोड़कर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन 30 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि मोरभंज डैम के पास जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान पिंकी सोलंकी के रूप में की। (Woman Murder in Surajpur)

पति से रंजिश में हुई हत्या: परिजन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिंकी और उसके पति हेमंत उर्फ गोलू के बीच लगातार विवाद चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही SDOP अभिषेक पैकरा और जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, प्रेम संबंध और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। (Woman Murder in Surajpur)

Back to top button
error: Content is protected !!