Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत, पिता गंभीर

कवर्धा। कुंडा थाना क्षेत्र में मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डोमसरा गांव के पास बिजली ऑफिस के सामने तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, फुलेश्वरी अपने पिता के साथ मोपेड से खेत में काम करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान डोमसरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुलेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े :- ”लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव

Back to top button
error: Content is protected !!