BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर वार-पलटवार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कसा तंज, कांग्रेस ने दिया जवाब

Chhattisgarh BJP Congress Candidates: छत्तीसगढ़ में BJP और कांग्रेस के आधे टिकट जारी कर दिए गए हैं। BJP ने अब तक 85 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 30 प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिसे लेकर वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तारीख पर तारीख के बाद कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस डरी और घबराई हुई है। सरकार की सफलता का ठीकरा कांग्रेस ने उठाया और विधायकों की टिकट काट दी।

यह भी पढ़ें:- 18 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, कल दिल्ली में होगा छत्तीसगढ़ के नेताओं का मंथन 

साव ने कहा कि यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है। कांग्रेस ने जनता को लूटने और परेशान करने का काम किया है। वहीं भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP ने गौ तस्करी, गौशाला के नाम पर जमीन दबाने वालों को प्रत्याशी बनाए हैं। नान घोटाला, पनामा घोटाला करने वाले को प्रत्याशी बनाया गया है। किसानों के जमीन दबाने वाले प्रत्याशी बनाए गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची को लेकर सुशील आनंद ने कहा कि पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। (Chhattisgarh BJP Congress Candidates)

सुशील ने कहा कि कल (17 अक्टूबर) दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसके एक से दो दिन बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची आ जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम को दिल्ली जाएंगे, जो कल कांग्रेस की बाकी बची सीटों को लेकर बैठक करेंगे। उनके साथ PCC चीफ दीपक बैज और चरणदास महंत भी जाएंगे। कल बाकी बची सीटों को लेकर मंथन होगा। बता दें कि बाकी बची सीटों पर पेंच सुलझाने के लिए कमेटी बनी है। छत्तीसगढ़ में बाकी बची सीटों पर पेंच फंसा है। (Chhattisgarh BJP Congress Candidates)

सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह के नामांकन में अमित शाह के शामिल होने को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह 3 बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। भाजपा ने मजबूरी में उन्हें टिकट दिया। शाह का आना यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ के शोषण के आरोपी रमन सिंह को भाजपा अपना मुखौटा बना रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि उनके होने से पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा। (Chhattisgarh BJP Congress Candidates)

Related Articles

Back to top button