Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

पर्यावरण संतुलन के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं: डॉ के. सुब्रमणियम

World Environment Day 2024: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से 5 जून 2024 को न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का विषय ’’जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’’ रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा। हमारा जीवन जितना सरल होगा, हमारी आदतें और व्यवहार जितना कम भौतिकवादी होगा, उतना ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख पायेंगे।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर के युवा प्रतिभाओं ने जीते कांस्य पदक

डॉ सुब्रमणियम ने पर्यावरण संरक्षण के लिये स्कूली बच्चों को आगे आ कर इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। मण्डल द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई थी। प्रथम वर्ग 12 साल तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 साल, तृतीय वर्ग 18 से 21 साल एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांग जन आयोजित की गई। प्रदेश स्तरीय आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लगभग चार सौ पचास स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। (World Environment Day 2024)

पोस्टर प्रतियोगिता – 12 साल तक आयु वर्ग में प्रथम – नेहा कोसले, द्वितीय – कीर्ति कमार, तृतीय – प्रियांशु साहू, आयु वर्ग 13 से 17 साल तक प्रथम – ललित नायक, द्वितीय – आदित्य चौरसिया, तृतीय – भारती यादव, आयु वर्ग 18 से 21 तक प्रथम – आंचल चौरसिया, द्वितीय – रितिक पहारिया, तृतीय – आलोक पटेला, इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता हेतु दिव्यांग श्रेणी से – प्रथम – आसिया बानो, द्वितीय – गौकरण पटेल और तृतीय – गिरिजा शंकर साहू रहे। प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण के अधिकारी व बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (World Environment Day 2024)

 

कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. गुंजन झा द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के साथ संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सुरगी प्रक्षेत्र में पौधरोपण किया गया, जिसमें तालाब, मेड़ों और रोड़ किनारे में आम, पपीता, चीकू समेत कटहल के 140 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक आशीष गौरव शुक्ला, कार्यक्रम सहायक  जितेन्द्र मेश्राम और अन्य कर्मचारी समेत विद्यार्थी उपस्थित थे। (World Environment Day 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!