Google Analytics —— Meta Pixel

विश्व सिकलसेल दिवस आज, स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय

World Sickle Cell Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 19 जून को सुबह 11.30 बजे विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर रायपुर मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सिकलसेल स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आदिम जाति विकास और कृषि मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, इंद्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: शिक्षा मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, बोले – जल्द शुरू होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से किया जा रहा है। वहीं राजनांदगांव में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर नागरिकों को सिकल सेल रोग के संबंध में जागरूक किया जाएगा। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में सभी कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, लेकिन सिकल सेल रोग में यह काम बाधित हो जाता है। पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले इस रोग में गोलाकार लाल रक्त कण (हीमोग्लोबीन) हंसिये के रूप में परिवर्तित होकर नुकीले और कड़े हो जाते हैं। यह रक्त कण शरीर की छोटी रक्त वाहिनी (शिराओं) में फंसकर लिवर, तिल्ली, किडनी, मस्तिष्क आदि अंगों के रक्त प्रवाह को बाधित कर देते हैं। (World Sickle Cell Day)

सिकल सेल की होती है मुफ्त जांच

सिकल सेल होने पर भूख न लगना, खून की कमी से उत्पन्न एनीमिया, हल्का और दीर्घकालीन बुखार रहना, थकावट, त्वचा के साथ आंखों में पीलापन (पीलिया), बार-बार पेशाब आना और मूत्र में गाढ़ापन, तिल्ली में सूजन, चिड़चिड़ापन और व्यवहार में बदलाव, वजन और ऊंचाई सामान्य से कम, हाथ-पैरों में सूजन, सांस लेने में तकलीफ, हड्डियों और पसलियों में दर्द जैसे लक्षण शरीर में दिखाई देने लगते हैं। नागरिक सिकल सेल के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क सिकल सेल जांच जरूर करवाएं। सिकल सेल के मरीजों के लिए शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में हाइड्रोक्सीयूरिया दवाई नशुल्क उपलब्ध है। शादी से पहले सिकल सेल जांच अवश्य कराना चाहिए। 0 से 40 आयु वर्ग के सभी व्यक्त्यिों की सिकल सेल जांच और इलाज सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है। (World Sickle Cell Day)

Back to top button
error: Content is protected !!