Google Analytics —— Meta Pixel

Yoga Day 2025 India : योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Yoga Day 2025 India : रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की ओर से मानवता को मिली अमूल्य देन है और आज इसकी उपयोगिता को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।

मुख्यमंत्री अपने जशपुर प्रवास के दौरान कुनकुरी रेस्ट हाउस में आमजन से चर्चा कर रहे थे।

बीमारियों से बचाव का सशक्त माध्यम है योग

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। हर बीमारी के इलाज के लिए योग में कोई न कोई आसन मौजूद है। यदि हम नियमित रूप से योग करें, तो कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Vehicle number plate rule : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया तो होगी चालानी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि कुछ समय भी यदि प्रतिदिन योग को दें, तो लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं। (Yoga Day 2025 India)

उन्होंने यह भी कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का जरिया नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी संतुलित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाई।” उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे 21 जून को मनाया जाता है। (Yoga Day 2025 India)

21 जून को पूरे प्रदेश में होंगे योग कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में आम नागरिकों से लेकर अधिकारी-कर्मचारी तक उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति और जीवनदायिनी परंपरा का प्रमाण है कि आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। (Yoga Day 2025 India)

Back to top button
error: Content is protected !!