छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का चुनावी दौरा, आज UP के CM योगी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी करेंगे प्रचार

Yogi Rahul Chhattisgarh Tour: छत्तीसगढ़ में दिग्गजों का चुनावी दौरा लगातार जारी है। इस बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (4 नवंबर) छत्तीसगढ़ आएंगे, जो कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जगदलपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। दोनों नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का विधानसभा चुनाव बस्तर संभाग में होना है। राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही हैं। केंद्र के नेता भी लगातार बस्तर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- मुकेश अंबानी को हफ्ते में 5वीं बार मिली जान से मारने की धमकी, 400 करोड़ फिरौती की मांग

जानकारी के लिए बता दें कि कांकेर और बस्तर इन दोनों जिलों में तीन-तीन विधानसभा सीट है। चुनाव के लिहाज से कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। फिलहाल दोनों जिले के कुल 6 सीटों पर कांग्रेस जा कब्जा है। राहुल गांधी इस सीट पर अपने प्रत्याशियों की जीत बरकरार रखने के लिए प्रचार करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ इन सीटों को कांग्रेस के कब्जे से लेकर अपने खाते में डालने चुनावी माहौल बनाएंगे। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि खरसिया में होने वाली सभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे। वे दोपहर 2:55 बजे जिंदल एयर स्ट्रिप पर पहुंचेंगे। यहां से 3 बजे वे चॉपर से कॉलेज ग्राउंड खरसिया जाएंगे। यहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे। वहां से 4.10 बजे वे वापस जिंदल स्ट्रिप पहुंचेंगे और वहां से 4.30 बजे दिल्ली रवाना होंगे। (Yogi Rahul Chhattisgarh Tour)

कल भी चुनावी प्रचार करेंगे CM योगी

CM योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को भानुप्रतापपुर की सभा को संबोधित करने के बाद अगले दिन यानी 5 नवंबर को बस्तर जिले के बस्तर विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप के लिए वोट मांगेंगे। आम सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सुकमा भी जाएंगे। यहां कोंटा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका के लिए चुनावी माहौल बनाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 3 नवंबर को सुकमा आने वाले थे, जहां मिनी स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा रद्द हो गया। दरअसल, वर्तमान में यह सीट भी कांग्रेस के कब्जे में है। कांग्रेस के कवासी लखमा 5 बार से विधायक है। वे छठवीं बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार वहां की जनता बदलाव के मुड में हैं। (Yogi Rahul Chhattisgarh Tour)

Related Articles

Back to top button