Google Analytics —— Meta Pixel

बरेली बवाल पर योगी की हुंकार, बोले – मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है

CM Yogi on Bareilly Violence : उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त प्रतिक्रिया (CM Yogi on Bareilly Violence) दी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी आला हजरत दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के घर के बाहर जमा हुए थे और “आई लव मुहम्मद” के पोस्टर लिए हुए थे।

यह भी पढ़े :- सुरक्षाबलों ने नक्सली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त की, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

सीएम योगी ने कहा, “कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है। उसे लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू। हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी। यह तरीका व्यवस्था को रोकने का बिलकुल गलत है।”

सीएम ने पूर्व परिस्थितियों की ओर इशारा करते हुए कहा, “2017 से पहले यूपी में यही चलता था। दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के सामने सत्ता झुकती थी। अब ऐसा नहीं होगा। हमने बुलडोजर से कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है।”

बरेली बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा खान को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बरेली डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। अब तक 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है और 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो ताकतवर लोग पीछे से घटना में शामिल हैं, उन्हें भी बेनकाब किया जाएगा। (CM Yogi on Bareilly Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!