सुरक्षाबलों ने नक्सली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त की, भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
Chhattisgarh News : सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त कर उनकी नापाक साजिश पर पानी फेर दिया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और निर्माण उपकरण बरामद हुए।
यह भी पढ़े :- ‘चौकीदार चोर’ के बाद अब ‘वोट चोर’? टंकराम वर्मा ने कांग्रेस को लताड़ा
दरअसल, जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन के लिए मेट्टागुड़ा कैम्प से रवाना हुई थी। ग्राम कोईमेंटा के आसपास जंगल और पहाड़ियों में गहन सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पता चला। मौके पर जाकर जवानों ने फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। (Chhattisgarh News)
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
वर्टिकल मिलिंग मशीन – 1
बेंच वाइस – 3
बीजीएल लांचर (बड़ा) – 2
बीजीएल शेल (खाली) – 12
बीजीएल हेड्स – 94
हैंड ग्राइंडर मशीन – 1
लकड़ी के राइफल बट – 6
भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 1
भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 1
सोलर बैटरी – 4
बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 1
गैस कटर हेड्स – 2
डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 3
मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 6
स्टील वाटर पॉट्स – 2
एल्युमिनियम पॉट – 1
आयरन कटर व्हील्स – 6
टैपिंग रॉड – 1
आयरन स्टैंड – 1
स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80
आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है। (Chhattisgarh News)



