Google Analytics —— Meta Pixel

‘चौकीदार चोर’ के बाद अब ‘वोट चोर’? टंकराम वर्मा ने कांग्रेस को लताड़ा

Revenue Minister Tankaram Verma : कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा (Revenue Minister Tankaram Verma) ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आरोपों के सबूत मांगे थे, लेकिन कांग्रेस एक भी प्रमाण पेश नहीं कर सकी। उनका कहना है कि जनता ने भी कांग्रेस की कोशिश को नकार दिया है।

यह भी पढ़े :- UNGA में पाक PM के झूठे दावों पर भारत का पलटवार, आतंकवाद पर उठाए गंभीर सवाल

मंत्री वर्मा (Revenue Minister Tankaram Verma) ने कहा, “पहले प्रधानमंत्री मोदी को ‘चौकीदार चोर’ कहा गया और अब ‘वोट चोर’ का नारा दिया जा रहा है। यह जनता को गुमराह करने की कोशिश है, जबकि प्रदेश और देश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है।”

भाजपा संगठन की तुलना में कांग्रेस पर तंज कसते हुए वर्मा ने कहा कि भाजपा में बूथ, मंडल और राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक ढंग से नियुक्तियां होती हैं, जबकि कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व पहले तय करता है और निचले पद उसी के अनुसार भरे जाते हैं।

इसके अलावा मंत्री ने कम वर्षा से प्रभावित किसानों के लिए कहा कि राजस्व विभाग सभी जिलों में सर्वे कर रहा है, और रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि कितनी फसलें प्रभावित हुई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!