Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रेन के इंजन पर इंजन पर चढ़े युवक की करंट से मौत

रायपुर ।  भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक चढ़ गया। इस दौरान हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक पर फिर छिड़ी जुबानी जंग, कांग्रेस-BJP आमने सामने 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था जिससे बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!