Google Analytics —— Meta Pixel

‘तुम पागल हो, अब तक जेल में होते…’ डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को खूब सुना दिया

रिपोर्ट में दावा- इजरायली कार्रवाई से नाराज हुए ट्रंप, क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर जताई चिंता

वॉशिंगटन/तेल अवीव। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में हुई एक फोन बातचीत को लेकर कई अहम दावे सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू के प्रति कड़ा रुख अपनाया और क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। दावा किया गया है कि ट्रंप ने लेबनान में जारी सैन्य अभियानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के प्रयासों और ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक बातचीत को नुकसान पहुंच सकता है।

मध्य पूर्व की स्थिति को लेकर चिंता

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका की चिंता इस बात को लेकर है कि लेबनान में बढ़ती सैन्य गतिविधियां क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकती हैं। बताया गया है कि ईरान ने भी क्षेत्र में संघर्ष विराम को बातचीत की महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल किया है।

बेरूत पर हमले की योजना पर जताई आपत्ति

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रंप ने दक्षिणी बेरूत में संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर भी आपत्ति जताई। उनका मानना था कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ सकती है तथा कूटनीतिक प्रयास प्रभावित हो सकते हैं।

रिपोर्ट में तीखी टिप्पणी का दावा

इस रिपोर्ट में बातचीत से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ट्रंप ने बातचीत के दौरान नेतन्याहू को पागल तक दिया साथ ही दावा किया कि उन्होंने उन्हें को राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों से निपटने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके खिलाफ चल रहा भ्रष्टाचार का मुकदमा भी शामिल है. ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, तुम तो बिल्कुल ही पागल हो. अगर मैं न होता, तो तुम अब तक जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इसी वजह से हर कोई इजराइल से भी नफरत करता है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही दोनों नेताओं की ओर से बातचीत के विवरण पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

हिज्बुल्लाह पर कार्रवाई रोकने की सलाह

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने नेतन्याहू से हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर जारी सैन्य हमलों को रोकने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया। उनका मानना था कि इससे मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता स्थापित करने के प्रयासों को बल मिल सकता है।

क्षेत्रीय हालात पर दुनिया की नजर

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, इजरायल-हिज्बुल्लाह संघर्ष और ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक गतिविधियों के बीच इस कथित बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बातचीत से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Back to top button
error: Content is protected !!