छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, CM भूपेश ने जताया दुख
Youtuber Devraj Patel Death: छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा रायपुर के लभांडी इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने पीछे से देवराज की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक से छिटककर देवराज सड़क पर गिर गए। इस दौरान सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:- नल-जल योजना के लिए सड़क खोदकर छोड़ा, CEO ने दी सख्त कार्रवाई के आदेश
सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवराज और उनके साथ मौजूद एक साथी को अंबेडकर अस्पताल भेजा, लेकिन देवराज को नहीं बचाया जा सका। दोनों रायपुर में एक यूट्यूब वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में आए थे। देवराज मूलत: महासमुंद के रहने वाले थे। कुछ साल पहले दिल से बुरा लगता है नाम के एक शॉर्ट वीडियो की वजह से देवराज देश में फेमस हुए। कई मीम शेयर हुआ करते थे। देवराज सोशल मीडिया में कॉमेडी वीडियो भी बनाया करते थे। (Youtuber Devraj Patel Death)
CM भूपेश बघेल ने जताया दुख
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘दिल से बुरा लगता है’ से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुख सहने की शक्ति दे। (Youtuber Devraj Patel Death)
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
बता दें कि साल 2021 में देवराज और CM भूपेश बघेल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। देवराज उनसे मिलने पहुंचे थे। तब उनके निवास कार्यालय में एक वीडियो बनाया था। इसमें देवराज ने कहा था छत्तीसगढ़ में दो लोग ही फेमस हैं। एक मैं और एक हमारे कका, कका आप टीवी के मुकाबले लाइव लुक में ज्यादा स्मार्ट दिखते हैं। ये सुनकर CM भूपेश बघेल हंस पड़े थे। (Youtuber Devraj Patel Death)
Dhindora mein Kaam Kar ke Dil Se Achcha Laga .. aapne dekha mujhe??
Bhuvan Bhaiya… Bahot Bahot Achche Insaan hai… Jinhone iss Gaanv Ke ladke ko… Mumbai Ki chamak dekhne ka mauka diyaaa❤️❤️ @Bhuvan_Bam@ballubhayankr#Dhindora #dilseburalagtahai pic.twitter.com/RrzSQDoQJt
— DevRaj Patel (@imdevrajpatel_) October 17, 2021
गौरतलब है कि महासमुंद जिले के रहने वाले देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के जाने-माने यूट्यूबर थे। उनके यूट्यूब चैनल के 3 लाख से भी ज्यादा फालोवर हैं। देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर भुवन बाम के साथ काॅमेडी वेबसीरीज ढिंढोरा में भी काम कर चुके थे। देवराज पटेल ने साल 2021 में ढिंढोरा में काम किया था। छत्तीसगढ़ सरकार के आत्मानंद स्कूल के विज्ञापन में भी देवराज काम कर चुके थे। इसकी शूटिंग हाल ही में की गई थी। (Youtuber Devraj Patel Death)



