आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, शाम 7.15 बजे होगा शपथ ग्रहण

PM Narendra Modi Swearing: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने की कवायद जारी है। इस बीच आज शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश का सौभाग्य है कि मोदी जी तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा…देश विश्वगुरु बनेगा।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 7 देशों के लीडर्स, भारत पहुंचने का सिलसिला जारी
उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक नया कीर्तिमान बनाते हुए मोदी जी शपथ लेंगे। दिन में सपने देखने वालों को देश की जनता ने असफलता देने का काम किया है और मोदी जी के नेतृत्व में NDA को प्रचंड बहुमत देकर देश की सेवा करने का मौका दिया है। मध्यप्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। यह तीसरी बार की सरकार बहुत अच्छी चलेगी। राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री को तीसरी बार मौका मिला है और उनके नेतृत्व में इतिहास रचने का काम हो रहा है। (PM Narendra Modi Swearing)

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं निर्दलीय समाज से हूं और उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। मुझे जो भी पोर्टफोलियो मिलेगा मैं उसे जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। TDP राष्ट्रीय महासचिव राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि आंध्र प्रदेश का विकास करना हमारा विजन रहा है। TDP तेलुगू लोगों के भलाई के लिए काम करने का निर्णय ले चुकी है। नरेंद्र मोदी के सहायता से हम आंध्र प्रदेश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमारी कोई मांग नहीं है। वहीं दिल्ली DCP ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने कहा कि आज शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर हमने व्यापक इंतजाम किए हुए हैं। करीब 1100 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हमने ट्रैफिक एडवाइजरी भी अपलोड कर दी है। (PM Narendra Modi Swearing)



