छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत तेज, समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Politics on Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर फिर सियासत गरमा गई है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाजगीर-चांपा के मालखरौदा के अड़भार में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। हमारी सोच है कि जो किसान इस कटोरे को भरने का काम करते हैं उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए। इसलिए हमने किसानों की कर्जमाफी की थी। अगर हमारी सरकार दोबारा बनती तो हम फिर से कर्जमाफी तो करते ही आज किसानों को भी धान का समर्थन मूल्य 3217 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलता।
यह भी पढ़ें:- LoC पर आर्मी की बड़ी कार्रवाई, भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तान के 7 सैनिक और आतंकी, पढ़े पूरी खबर
पूर्व CM बघेल ने कहा कि किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य कांग्रेस की वजह से मिल रहा है। हमारी सरकार ने किसानों को 2850 समर्थन मूल्य दिया। अब किसानों को 3100 समर्थन मूल्य मिल रहा है तो यह कांग्रेस सरकार की वजह से मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इन नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हम अधिकांश जगहों पर जीत कर आएंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता बेहद नाराज दिखाई दे रही है और इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठी है। कांग्रेस को लेकर जनता में दिख रहा उत्साह बता रहा है कि लोग डबल इंजन के कुशासन से त्रस्त हो चुके हैं और इन चुनावों में भाजपा को कड़ा सबक सिखाने को तैयार हैं। (Politics on Paddy Purchase)
डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा गरीबों, आदिवासियों की बात करती है, लेकिन उन्हें चना तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इन दिनों भाजपा के लोग बड़े परेशान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे किसके पास जाएं तो उनके काम हों। मुख्यमंत्री के पास जाएं या उपमुख्यमंत्रियों के पास जाएं ऊपर से हमारी भाभी जी कह चुकी हैं कि ‘सुपर सीएम’ तो वो हैं। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को 2003 से पहले का समय याद नहीं है। किसानों के धान को रिजेक्ट कर दिया जाता था। (Politics on Paddy Purchase)
बीजेपी ने शुरू की समर्थन मूल्य में खरीदी: साव
उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सुव्यवस्था भाजपा की सरकार में आई है। किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त राशि देने की शुरुआत भाजपा ने की। डिप्टी CM साव ने कहा कि धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था बीजेपी की सरकार ने की है। समर्थन मूल्य देने का काम बीजेपी ने किया है। कांग्रेस ने 2500 रुपए में धान लेने की बात कही थी, लेकिन मैं ढूंढ़ता हूं कि किसको उन्होंने पैसा दिया। चार किस्त में पैसा दिया और आखिरी किस्त में कटौती कर दी। कांग्रेस ने हर बात पर 5 साल झूठ बोला। कांग्रेस को कोयला, शराब, PSC घोटाला का श्रेय लेने चाहिए। कांग्रेस को उनके कार्यकाल में हुए सभी घोटालों का श्रेय लेना चाहिए। (Politics on Paddy Purchase)



