हिमाचल प्रदेश में PM मोदी की हुंकार, संबोधन में इन मुद्दों पर की बात

PM Modi in Himachal: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जिसके 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इस बीच सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच PM नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा में रैली की। साथ ही शाहपुर के चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं। इसलिए भाजपा की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है।

यह भी पढ़ें:- तालाब बनाने पर सरकार दे रही 50% की सब्सिडी, जानिए पूरा प्रोसेस

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई। आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती है। (PM Modi in Himachal)

PM ने कहा कि केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल को धोखा दिया, जब केंद्र में और यहां कांग्रेस की सरकार थी तो हिमाचल को विकास के प्रोजेक्ट में 100 में 40 रुपए देने की शर्त लगाई थी। हमारी सरकार ने हिमाचल पर सिर्फ 10 रुपए देने को बोला, यानी अब 90:10 के अनुपात में बजट मिल रहा है। (PM Modi in Himachal)

PM मोदी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा मिले, इसके लिए केंद्र ने पेंशन और बीमा योजना शुरू की। हमने किसानों, छोटे दुकानदारों को पेंशन योजना शुरू की और हिमाचल सरकार ने पेंशन की पात्रता आयु सीमा 80 साल से घटाकर 60 वर्ष की। 2012 से 2017 तक हिमाचल में मात्र 15 पक्के घर बने, जबकि जयराम सरकार ने 2017 से 2022 तक 10 हजार गरीबों के लिए घर स्वीकृत किए, 8 हजार घर बन गए। कांग्रेस वाले यहां बैठ गए तो कुछ भी नहीं होगा, कांग्रेस वाले करने नहीं देंगे। (PM Modi in Himachal)

उन्होंने कहा कि हिमाचल के पास विकास के 2-2 इंजन हैं। केंद्र ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल में गृहिणी योजना से हजारों परिवारों को जोड़ दिया हमने यह नहीं सोचा कि 5 साल बाद सरकार बदलेगी। हमारे लिए यहां का हरे नागरिक ईश्वर का रूप है। ऐसे ही काम के लिए हम दोबारा भाजपा के लिए मौका मांग रहे हैं। हिमाचल के लोगों को मालूम है कि कोई भी वैक्सीन आती थी तो हिमाचल को सबसे बाद में मिलती थी। हमने कोरोना यहां फटकने भी नहीं दिया, हमने पहले वैक्सीन दी और शत-प्रतिशत टीका करने वाला पहला राज्य हिमाचल बन गया। (PM Modi in Himachal)

बता दें कि हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा है। चुनाव से पहले PM मंडी, कुल्लू, चंबा और ऊना जिला कवर कर चुके हैं। सोलन और सुंदरनगर 4 दिन पहले कवर कर लिया गया है। कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलिकॉप्टर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। DC निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। (PM Modi in Himachal)

Related Articles

Back to top button