Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश ने की घोषणा : हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से भेजी जाएगी 11 करोड़ की सहायता राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain in land Himachal Pradesh) और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। सीएम बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं। (Heavy Rain in land Himachal Pradesh)

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। सीएम भूपेश ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे। (Heavy Rain in land Himachal Pradesh)

यह भी पढ़े :- Vikram Lander Chandrayaan-3 : चांद के और करीब आएगा चंद्रयान-3, आज होगी विक्रम लैंडर की डी-ऑर्बेटिंग

Back to top button
error: Content is protected !!