पेपर लीक की आशंका के बीच 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा निरस्त, 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा

12th Hindi Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ में 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी बोर्ड परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। यह फैसला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 23 मार्च को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी तथ्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श करने के बाद यह अहम फैसला लिया गया। मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक फिर आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा- ट्रंप के सामने ‘चूं’ तक नहीं कर सकते नरेंद्र मोदी
सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने परीक्षा केंद्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर परीक्षा दें। दरअसल, 14 मार्च को आयोजित परीक्षा के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और अलग-अलग समाचार पत्रों में हिंदी प्रश्नपत्र (सेट ‘B’) के लीक होने के दावे सामने आए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने तत्काल साइबर थाना में लिखित शिकायत दी और सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। (12th Hindi Exam Cancelled)

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर पेपर लीक की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि छात्र संगठन NSUI ने ही सबसे पहले पेपर लीक का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पेपर लीक की आशंका के बीच लिया गया यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम माना जा रहा है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।



