Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, कहा- ट्रंप के सामने ‘चूं’ तक नहीं कर सकते नरेंद्र मोदी 

Rahul on PM Modi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिवासी का मतलब है- हिंदुस्तान के असली मालिक। यहां की ‘जल-जंगल-जमीन’ आपकी है, लेकिन RSS-BJP एक नया शब्द लेकर आई है- ‘वनवासी’, जिसका मतलब है कि आप सिर्फ जंगल में रहते हैं। ‘जल-जंगल-जमीन’ के मालिक नहीं हैं। सुना है…प्रधानमंत्री ने 25 मिनट का भाषण दिया है। लेकिन मेरी गारंटी है- वो पार्लियामेंट में डिबेट नहीं कर सकते, क्योंकि कॉम्प्रोमाइज हैं। नरेंद्र मोदी और BJP के लोग बिरसा मुंडा जी की मूर्ति के सामने हाथ जोड़ते हैं, लेकिन वो उन्हीं विचारों पर हमला करते हैं, जिनके लिए बिरसा मुंडा जी ने लड़ाई लड़ी और शहीद हुए।

यह भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक, युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि जब BJP आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को छीनती है तो वह सिर्फ बिरसा मुंडा जी ही नहीं, संविधान पर भी हमला करती है। आज देश में विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीन छीन ली जाती है और मुआवाजा भी नहीं दिया जाता। इस सरकार के हिसाब से आदिवासियों के कोई अधिकार ही नहीं हैं। जब भी मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं, BJP-RSS के लोग मेरे ऊपर आक्रमण करते हैं। पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करते थे, जिसमें आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को रिजर्वेशन मिला करता था, लेकिन अब BJP सरकारी संस्थाओं को प्राइवेटाइज कर रही है, जिसमें कुछ चुनिंदा लोगों को ही जगह मिला करेगी। नरेंद्र मोदी ने अभी 25 मिनट का भाषण दिया, लेकिन अमेरिका के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। (Rahul on PM Modi)

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 100% ट्रंप के कंट्रोल में हैं। ट्रंप के सामने नरेंद्र मोदी ‘चूं’ तक नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी को ट्रंप से डर क्यों लगता है? ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को ‘कंट्रोल’ कर रखा है। इसके दो कारण हैं। पहला एपस्टीन और दूसरा अदानी। नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से कहा कि आप जो हुक्म करेंगे, हम वही करेंगे। हम आपसे पूछे बिना किसी से तेल और नेचुरल गैस नहीं खरीदेंगे। नरेंद्र मोदी ने ट्रेड डील कर भारत का कृषि सेक्टर अमेरिका के लिए खोल दिया। हमारे यहां छोटे खेत होते हैं, वहीं अमेरिका में हजारों एकड़ के बड़े खेत होते हैं। हमारे यहां लोग हाथ से काम करते हैं और वहां बड़ी मशीनों से काम होता है। अगर अमेरिका का माल भारत आने लगा तो हमारे किसान बर्बाद हो जाएंगे। हमें मिलकर संविधान की रक्षा करनी है।

राहुल ने कहा कि संविधान की रक्षा में ही हिंदुस्तान के आदिवासियों, गरीबों, मजदूरों की रक्षा है। अगर संविधान खत्म हो गया तो हमारे पास कुछ नहीं बचेगा। नरेंद्र मोदी और BJP का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर अडानी है। नरेंद्र मोदी ने देशभर के पोर्ट, एयरपोर्ट, सीमेंट कंपनी, सोलर पॉवर, विंड पॉवर और सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर अडानी को सौंप दिया। अमेरिका में अडानी पर जो केस है, दरअसल वो नरेंद्र मोदी को धमकाने के लिए है। अमेरिका का नरेंद्र मोदी को सीधा मैसेज है कि ज्यादा ऊटपटांग हरकत की तो समझ लेना। ट्रंप ने साफ कहा है- मैं मोदी का करियर खत्म कर सकता हूं। हम चाहते हैं- हिंदुस्तान में जितनी जगह दूसरों को मिलती है, उतनी ही जगह आदिवासियों को मिले। (Rahul on PM Modi)

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आदिवासियों के बच्चे बेहतरीन कॉलेज और स्कूलों में पढ़ें। देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में आपके बच्चे काम करें। हम ऐसा भविष्य चाहते हैं। मेरे दिल में, मेरे परिवार और कांग्रेस पार्टी में आदिवासी भाई-बहनों के लिए बहुत सारा प्यार और मोहब्बत है। BJP के नेता आदिवासियों को ‘वनवासी’ इसलिए कहते हैं, क्योंकि BJP की सरकारें ही लगातार जंगलों को खत्म कर रही हैं। यानी- पहले BJP ने आदिवासियों को वनवासी कहना शुरू किया और फिर जंगल काटना शुरू कर दिया। BJP चाहती है कि आप लोग वनवासी रहो, अपना हक मत मांगों, अपने बच्चों के लिए शिक्षा मत लो। वे चाहते हैं- जब तक जंगल हैं, तब तक यहां रहो। फिर जैसे ही जंगल खत्म हो जाएं तो मजदूरी करो। हमारे आदिवासी भाई-बहन हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं। यहां की ‘जल-जंगल-जमीन’ पर उनका पहला अधिकार है। हम उनसे ये अधिकार किसी को छीनने नहीं देंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!