15 cattle rescued Jashpur : गौ-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन शंखनाद में 15 गौवंश मुक्त, अब तक 123 तस्कर गिरफ्तार
15 cattle rescued Jashpur : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। दो अलग-अलग मामलों में 15 गौवंश को तस्करों से मुक्त कराया गया है।
पहले मामले में कोतवाली पुलिस को बालाछापर रिसोर्ट के पास से सूचना मिली थी कि एक पुरानी स्कॉर्पियो से झारखंड की ओर गौ-तस्करी की जा रही है। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन रास्ते में वाहन का टायर फट गया। इस दौरान तस्कर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने चार गौवंश को मुक्त कर वाहन जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh COVID JN.1 alert : कोविड JN.1 वैरिएंट को लेकर लाइट अलर्ट, 19 एक्टिव केस; ऑक्सीजन सप्लाई फिर बना संकट
दूसरे मामले में मनोरा पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति खरसोता गांव के पास लावा नदी पार कर झारखंड की ओर 11 गौवंश पैदल ले जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले। यहां भी 11 गौवंश को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। (15 cattle rescued Jashpur)
अब तक ऑपरेशन शंखनाद में बड़ी सफलता
एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 900 से अधिक गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया जा चुका है। 123 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और 46 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनकी कुल कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। दोनों नए मामलों में अज्ञात तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत केस दर्ज किया गया है। (15 cattle rescued Jashpur)
एसएसपी ने जनता से अपील की है कि गौ-तस्करी की किसी भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। ऑपरेशन शंखनाद को जन सहयोग से और भी प्रभावशाली बनाया जा सकता है। (15 cattle rescued Jashpur)



