छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में 29 आबकारी अधिकारियों को झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे आबकारी विभाग के अधिकारियों को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद सभी 29 अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ कहा है कि आरोपी अधिकारी निचली अदालत में सरेंडर करें और वहीं से जमानत के लिए आवेदन करें। दरअसल, EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की गिरफ्तारी से बचने के लिए इन अधिकारियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Cabinet Expansion : कल सुबह 10:30 बजे होगा छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार, तीन मंत्री लेंगे शपथ
इससे पहले EOW की टीम ने इस मामले में चतुर्थ पूरक चालान बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया था, जिसे 5 जुलाई को विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने की वजह से प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। गिरफ्तारी के डर से EOW की ओर से जारी समन के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं होने पर सभी 29 आरोपियों को 20 अगस्त तक मोहलत दी गई है। जांच में सामने आया है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के संरक्षण में सुनियोजित घोटाले को अंजाम दिया गया। आरोप है कि घोटाले से प्राप्त राशि का इस्तेमाल आरोपियों ने व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों में किया है। (Chhattisgarh Liquor Scam)
अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी
इस प्रकरण में अब तक अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, कवासी लखमा, विजय भाटिया समेत 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि FIR में 70 लोगों को नामजद किया गया है। EOW की रिपोर्ट के मुताबिक इस घोटाले में 60 लाख 50 हजार 950 पेटी बी-पार्ट शराब की अवैध बिक्री हुई और अब तक घोटाले की कुल राशि 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है। बस्तर और सरगुजा को छोड़कर चयनित जिलों में सरकारी दुकानों के सामानांतर अवैध शराब की आपूर्ति की जाती थी। (Chhattisgarh Liquor Scam)
29 अधिकारियों को किया गया है निलंबित
निलंबित अधिकारियों में जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन कौरव, उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पाटले, सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, नवीन प्रताप सिंग तोमर, मंजुश्री कसेर, सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, सोनल नेताम, प्रकाश पाल, अलेख राम सिदार, आशीष कोसम, राजेश जायसवाल, जिला आबकारी अधिकारी इकबाल खान, नितिन खंडुजा, मोहित कुमार जायसवाल, गरीबपाल सिंह दर्दी, उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर, नोहर सिंह ठाकुर समेत 29 अधिकारी शामिल हैं। सभी आरोपियों को 20 अगस्त तक न्यायालय में सरेंडर करने का समय दिया गया है। (Chhattisgarh Liquor Scam)



