Google Analytics —— Meta Pixel

बस्तर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा ! 3,500 हितग्राहियों के नाम सूची से हटाए गए

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का बस्तर जिले में दुरुपयोग सामने आया है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, लेकिन हाल ही में हुई जांच में इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

यह भी पढ़ें:- NHM स्वास्थ्यकर्मियों का जेल भरो आंदोलन, रायपुर से लेकर सरगुजा तक उबाल

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई छानबीन के बाद जिले में 3,500 महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें 1,923 महिलाएं ऐसी पाई गईं, जो अब जीवित नहीं हैं, फिर भी उनके नाम पर DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही थी। शेष महिलाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली या वे सरकारी सेवा में कार्यरत होते हुए भी योजना का लाभ ले रही थी, जो नियमों के खिलाफ है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज सिन्हा ने बताया कि कई मामलों में हितग्राहियों की मृत्यु की सूचना समय पर विभाग को नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से DBT के जरिए राशि ट्रांसफर होती रही। (Mahatari Vandan Yojana)

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा
महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा

उन्होंने कहा कि अब इन मामलों में राशि की रिकवरी की जा रही है। साथ ही जिन हितग्राहियों पर संदेह है, उन्हें जांच सूची में डाला गया है। बता दें कि योजना की शुरुआत में जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी। अब तक 19वीं किस्त जारी की जा चुकी है, लेकिन हालिया जांच के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लाभार्थियों के दस्तावेजों की दोबारा जांच शुरू कर दी है, जिनसे गलत तरीके से लाभ लिया गया है, उनसे अब वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, विभाग ने इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए आगे से मृत्यु रजिस्ट्रेशन, सरकारी सेवा सत्यापन की प्रक्रिया को और मजबूत करने की बात कही है। (Mahatari Vandan Yojana)

Back to top button
error: Content is protected !!